UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

31 ग्राम स्मैक संग बाइक सवार गिरफ्तार

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस की एएनटीएफ टीम ने बुधवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 31 ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को रुद्रपुर की एएनटीएफ टीम को जनपथ रोड क्षेत्र मे अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके के लिए रवाना हो गई। यहां रास्ते में टीम को एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी। शक होने पर टीम ने उसका पीछ किया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सूरज वर्मन निवासी ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी उसके पास से 31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।