UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी किशन चन्द्र पटवा को पत्नीशोक, नगर व्यापार मंडल ने जताया शोक

अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी किशन चंद्र पटवा की धर्म पत्नी रानी पटवा का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 60 वर्ष की थी। सवेरे वह सैर पर घर से निकली थी रास्ते में अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। किशन चंद्र पटवा की पूसा राम मोती राम नाम से चौक बाजार में पुरानी फर्म है। रानी पटवा के पार्थिव शरीर को कल प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान तल्ला दन्या से विश्वनाथ घाट को ले जाया जाएगा। पूरा व्यापार मंडल परिवार ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में व्यापारी किशन गुरुरानी, सूरज साह, मनोज अरोड़ा, मनोज पटवा, राजीव अग्रवाल, अंकित देवल, राम अवतार, आर के वोहरा, रमन वोहरा, अंकित चावला, भैरव गोस्वामी, दिनेश गोयल, अभय साह, मनीष जोशी, ललित कार्की, दीप साह, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, नौशाद लाल , अमन अंसारी, अतुल साह, मोनू साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जॉन आदि लोग उपस्थित रहे।