अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने बरेली के एक तस्कर को 20 लाख कीमत की अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल द्वारा जनपद के समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जनपद एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा बीती 31 मार्च की रात्रि को कोसी के समीप रानीखेत को जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति विजय पाल(34 वर्ष) पुत्र लाला राम निवासी ग्राम भीकमपुर, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली यूपी को 02.03 किग्रा अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये से अधिक है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बहेड़ी से अवैध अफीम लाकर बागेश्वर और ग्वालदम की तरफ ऊँचे दामों में बेचने हेतु ले जाना बताया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी सुनील सिंह धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती, कांस्टेबल राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा, कांस्टेबल सूरज बोरा, थाना सोमेश्वर से शामिल रहे।

Share This