अल्मोड़ा। बागेश्वर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का बागेश्वर के जिला अस्पताल में आज निधन हो गया। श्री कर्नाटक ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This