UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

24 आईएएस और एक PCS अधिकारी का तबादला, विनीत तोमर बने अल्मोड़ा जिलाधिकारी

IAS TRANSFER UTTARAKHAND

देहरादून। शासन ने बुधवार को 24 आईएएस और एक PCS अधिकारी का तबादला किया है। इस लिस्ट में नैनीताल के डीएम आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल का भी नाम है। IAS धीराज सिंह गर्ब्याल को हरिद्वार का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं नैनीताल का जिलाधिकारी वंदना चौहान को बनाया है।


आईएएस वंदना इससे पहले अल्मोड़ा जिले में डीएम पद पर थी। इसके अलावा नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी को केएमवीएन का एमडी बनाया गया है। अल्मोड़ा डीएम की जिम्मेदारी विनीत कुमार तोमर को दी गई है।