UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मैक्स वाहन पलटा, नौ घायल, एक की मौत

चम्पावत। बनबसा स्ट्रांग फार्म में स्कूटी को बचाने के प्रयास में मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार नौ यात्री गंभीर घायल हो गए। जबकि दार्चुला, पिथौरागढ़ निवासी एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों का उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है। वाहन में चालक सहित कुल दस यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मैक्स वाहन संख्या यूके 05 टीए 2764 रुद्रपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। तभी बनबसा के पास स्ट्रांग फार्म में खटीमा को जा रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में मैक्स वाहन सड़क में ही पलट गया। सीएमएस डॉ घनश्याम तिवारी ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।