UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिला से मारपीट में नौ लोगों पर मुकदमा

ऋषिकेश। हरिपुरकला निवासी एक महिला के साथ नौ लोगों का विवाद हो गया। इस दौरान वह घर में घुस आए। मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक हरिपुरकला ग्रामसभा स्थित राणा कॉलोनी में झगड़ा हुआ। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विकास पुत्र धर्म और आठ अज्ञात लोगों ने उसके साथ विवाद किया। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस बीच पीड़िता ने अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने विकास पुत्र धर्मपाल और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।