UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कांग्रेसियों ने इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। कांग्रेस भवन में स्व0 इंदिरा हृदयेश की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने राज्य के विकास में उनके योगदान और विकास केंद्रित राजनीति को याद किया।
स्व0 इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि उन्होंने यूपी के दौर से लेकर उत्तराखंड बनने के बाद तक आजीवन विकासपरक राजनीति की। उत्तराखंड बनने के बाद पहली निर्वाचित सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले और राज्य के अवस्थापना विकास की मजबूत नींव रखी। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्व। हृदयेश प्रखर वक्ता थीं। संसदीय नियमों और परंपराओं की उन्हें गहन जानकारी थी। कार्यकर्ताओं के साथ ही उत्तराखंड की महिलाओं, शिक्षकों और जनमानस में उनके लिए विशेष स्थान है। इस मौके पर आशा मनोरमा शर्मा, डॉ0 अरुण रतूड़ी, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर, उर्मिला थापा, लकी राणा, पूनम कंडारी, जगतराम, प्रताप असवाल, नरेश बंगवाल, रोहित शर्मा, शिवम, पुष्पा पंवार, अमनदीप सिंह, वीरेंद्र पंवार, सुभाष धीमान समेत अन्य मौजूद रहे।