UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मेयर ने किया केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मेयर ने कहा कि रक्षा मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोमवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित मेयर अनिता ममगाईं ने स्वागत किया। मेयर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन का लाभ निश्चित ही पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व को मिलेगा।