ऋषिकेश। भाजपा महिला मोर्चा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता युवतियों से संपर्क कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लव जेहाद के मामले में मार्गदर्शन कर इससे बचने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। सोमवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज में ऋषिकेश जिला महिला मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता युवतियों से संपर्क किया। जिला अध्यक्ष कविता शाह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री कमलीभट्ट ने युवतियों को अपना मतदाता पहचानपत्र बनवाकर अपने मत का जरूर इस्तेमाल करने की अपील की। मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में युवतियों को बताया गया। युवतियों को लव जिहाद से बचने के लिए आगाह किया गया। जिलाध्यक्ष कविता शाह ने सुकन्या समृद्धि योजना, नंदा देवी योजना आदि मोदी सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में बताया। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने भी नव युवतियों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिता प्रधान, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष और कार्यक्रम संचालक माधवी गुप्ता, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष सोनी रावत, रायवाला मंडल अध्यक्ष शमा पवार, अनामिका अग्रवाल समेत सभी मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ऋषिकेश जिला महिला मोर्चा ने किया नव मतदाता युवतियों से संपर्क


