UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिला की आत्महत्या में ससुरालियों पर मुकदमा

देहरादून। विवाहित महिला की आत्महत्या मामले में सुसराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बीते 25 जून को नीतू पत्नी बृज किशोर मनूडी ने आत्महत्या कर ली थी। बताया कि महिला की शादी 2009 में हुई थी। आरोप है ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। घटना के दिन भी ससुराल में महिला के साथ मारपीट की गई। महिला ने अपने भाई को इसकी वीडियो भेजी थी। आरोप है कि परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली थी। मामले में पुलिस ने जाने देने वाली के पति बृज किशोर, सास उर्मिला, बृज के भाई अवध किशोर, बहन प्रभा नौटियाल, पुष्पा ध्यानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।