UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

एसटीएफ ने किया सिपाहियों को गोली मारकर भागे इनामी आरोपी को गिरफ्तार

देहरादून। लूट के दौरान हरिद्वार जिले में सिपाहियों पर गोली चलाकर फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले साल 16 अक्तूबर से फरार चल रहा था। उस पर जिला, रेंज के बाद पुलिस मुख्यालय से इनाम घोषित हुआ था। आरोपी मुकीम काला गैंग का सदस्य रहा। उसके मारे जाने के बाद साबिर गैंग के साथ मिलकर लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। साबिर का भी यूपी पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। इसके बाद आरोपी ने अपना गैंग बनाया।