अल्मोड़ा। उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बिजली का करंट लगने के कारण उसकी चपेट में आने से 16 लोगों की दुःखद मौत पर भाजपा नेता अनिल शाही ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा इस कठिन घड़ी में हम सभी इस दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवारजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This