UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कनाडा में रहने वाले कैप्टन ने सुसर और साले पर कराया केस

देहरादून। कनाडा के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन ने ससुर और साले पर संपत्ति हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज करने बाद जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि दलजीत सिंह निवासी विनिपेग मैनिटोबा कनाडा भारतीय पता गुरुग्राम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दलजीत का आरोप है कि उनके ससुर भूपेन्द्र सिंह और साले विनय कुमार वालिया ने षड्यंत्र और कूटरचना करके उनकी संपत्ति हड़पने का प्रयास किया है। बताया कि उनकी शादी राखी वालिया के साथ साल 1993 में देहरादून में हुई थी। भारतीय सेना में कैप्टन के पद से स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति 1999 में ले ली थी। साल 2000 में भारत से कनाडा शिफ्ट हो गए थे। आरोप है कि उन्होंने ससुर भूपेंद्र को पैसा देकर संपत्ति खरीदी और उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी ससुर को दे दी। इसके बाद वह वापस कनाडा चले गए। 22 सितम्बर 2021 को भूपेन्द्र सिंह के बेटे विनय वालिया ने ई-मेल करके अनुरोध किया कि वह सम्पत्ति उसको उपहार में दे दें। इस पर प्रार्थी को शक हुआ बताया कि इसके बाद उन्होंने भाई हरमेन्दर वालिया के नाम 29 मई 2023 को संपत्ति गिफ्ट डीड कर दी। बाद में पता चला कि भूपेंद्र सिंह ने पॉवर ऑफ अटर्नी का गलत इस्तेमाल करके संपत्ति की रजिस्ट्री अपने बेटे विनय वालिया के नाम कर दी थी। जबकि साल 16 नवम्बर 2021 को पॉवर ऑफ आर्टोनी में सम्पत्ति को विक्रय करने की अथॉरिटी को कैंसिल करा दिया था। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह और उसके बेटे विनय वालिया ने षड्यंत्र करके संपत्ति को हड़पने के लिए रजिस्ट्री करा दी।