अल्मोड़ा। प्रेस को जारी एक बयान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को संबोधित मन की बात कार्यक्रम के द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण लिया गया अभियान है। जैसे कि ज्ञात है कि यह अभियान उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान कर रहा है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह अभियान भारत मां के वीरों को समर्पित है जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी इस देश के लिए लगा दी। इस प्रकार के अभियान से जहां उन समर्पित वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के साथ उनके परिवार जनों का सम्मान करना है वहीं दूसरी ओर समाज के लोगों में देशभक्ति का भाव भी इस प्रकार के अभियानों से पैदा होता है। इस प्रकार के अभियान जहां एक और देश को जोड़ने का कार्य करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही वीर शहीदों की अनदेखी करते हुए आ रही है और इनके नेताओं को हर जगह राजनीति ही नजर आती है। जबकि कांग्रेस पार्टी को जो वीर शहीद है उनके सम्मान कार्यक्रम करने चाहिए और इस प्रकार की छोटी मानसिकता प्रदर्शित करना कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार इस अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिन रात मेहनत करेगी ताकि देश के सिपाहियों का सम्मान हो सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए जिन लोगों ने अपना बलिदान किया है उनके लिए वो एक आदर्श रूप में स्थापित हो सके ऐसी केंद्र सरकार की भी योजना है तथा राज्य सरकार के द्वारा भी इसमें कार्य होगा और भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा भी इसमें लगातार कार्य किया जाएगा।
वीर शहीदों के कार्यक्रम में भी कांग्रेस नेताओं को केवल करनी है राजनीति: कुन्दन लटवाल
ByNeha Joshi
Aug 10, 2023 #almora news, #almora news in hindi, #almora samachar, #Almora update, #Latest Uttarakhand news, #the best uttarakhand news website, #uttarakhand culture, #uttarakhand hindi news website, #uttarakhand music, #uttarakhand news, #uttarakhand news in hindi, #uttarakhand tradition, #उत्तराखंड न्यूज़, #उत्तराखंड समाचार
