देहरादून। परेड ग्राउंड में बच्चों के लिए बन रहे किड्स जोन का काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसमें बच्चों के खेलने के लिए के झूले आदि लगवाए जा रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन और मार्स आर्बिटर मिशन, पीएसएलवी, चंद्रयान 1, चंद्रयान 2, चंद्रयान 3 आदि को समर्पित कलाकृतियां भी बनवाई गई हैं। सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका ने शनिवार को कार्यदायी संस्था से अब तक करवाए गए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के सौन्दर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा तीन सोलर ट्री लगाए गए हैं। इनमें लोग अपने फोन लैपटॉप भी चार्ज कर सकते हैं। जल्द ही इनसे मधुर संगीत का आनन्द भी ले सकेंगे। गांधी पार्क के बाद अब परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में घूमने के लिए आ रहे हैं।

Share This