UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

होटल से ग्राहक का मोबाइल और बैग चोरी

विकासनगर। बाजार के पॉश एरिया में स्थित एक होटल के कमरे से ग्राहक का फोन और बैग चोरी हो गया है। ग्राहक ने विकासनगर बाजार चौकी में तहरीर दी है। रतन, निवासी उत्तरकाशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाजार स्थित संदीप होटल में किराये पर कमरा लिया था। सोमवार सुबह को जब वह बाथरूम में नहाने गया तो उसका मोबाइल फोन और बैग गायब मिला। होटल के मालिक संदीप जैन ने बताया कि ग्राहक दरवाजा खुला छोड़कर बाथरूम में गया था। यह ग्राहक की लापरवाही थी। चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।