UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पांच लोगों के पैसे मिलाकर फंसाने का काम कर रही पुलिस: करन माहरा

बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की पुलिस की टीम ने शुक्रवार को जो पैसे पकड़े, उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने का काम किया गया है। उस गाड़ी में पांच लोग थे, सबके पास पैसे पड़े थे। सबके जेब से पैसे निकालकर उन्हें बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा है। वो काफी निंदनीय है। बॉबी पवार पर जिस तरह बयान दिए जा रहे है वो दुखद है। वो बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ रहा है, फिर भी उसे बदनाम किया गया है। बीजेपी हताशा में है। सीएम को दो दिन यहीं रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा कांग्रेस पर लगातार परिवारवाद का आरोप लगाती है। आज यहां खुद परिवारवाद के जाल में फंसी हुई है, लेकिन मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगा।
पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं के लिए खाने के पैसे भी पुलिस प्रशासन नहीं रखने दे रहा है। उपचुनाव में जिले में तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। रणजीत रावत के कहा कि सरकारी कर्मचारी आज सरकार के टोल के रूप काम कर रहे हैं, लेकिन ये भूले नहीं टोल को समय पूरा होने पर उनको फेंक दिया जाता है। आज किसकी जेब में 20 से 40 हजार नहीं होते है। जबरन सभी के जेब से पेसों को इक्ट्ठा किया गया है। आज जिस तरह से सीएम यहां डेरा डाले हुए है। उससे पता चलता है की भाजपा डरी हुई है।