UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राज्यपाल ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीलाओं और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवाभाव और सद्भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। श्रीमद् भागवद् गीता में उनका निष्काम भाव से कर्म करने का शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता के लिए आज भी प्रासंगिक है। राज्यपाल ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की है।