UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चार साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोपी पर केस

देहरादून। एक युवक ने चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची चिल्लाई तो उसकी मां और अन्य लोगों को पता लगा। महिला की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उनकी चार साल की बेटी आठ सितंबर को अपने घर पर मौजूद थी। इसी बीच पास में ही रहने वाला बबलू नाम का युवक इस बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची से छेड़छाड़ की तो बच्ची चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनेने के बाद बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो बबलू उन्हें धक्का देकर भाग गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।