अल्मोड़ा। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में स्थानीय चौघानपाटा में विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रभारी बीना नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, उपाध्यक्ष लता पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री रेखा आर्य, उपाध्यक्ष तारा जीना, मंत्री नीमा आर्या, चंद्रा जोशी मंत्री, कमला भट्ट, जिले की कार्यकारिणी सदस्य नेहा जोशी, सहमीडिया प्रभारी शहनाज अंसारी, भावना पांडे, नगर अध्यक्ष दीप्ति पवार, महामंत्री प्रियंका बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने दहन किया कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला
ByNeha Joshi
Sep 19, 2023
