UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

धोलास में स्थापित गणपति प्रतिमा का नून नदी में विसर्जन

देहरादून। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना..,एक दो तीन चार, गणपति जी की जय जयकार…,जैसे जयघोषों के साथ श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में 15 वें श्री गणेश महोत्सव का समापन हुआ। मौके पर श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर महिला भजन मंडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। फिर धोलास ग्राम की ग्राम परिक्रमा की गई। भजन नृत्य करते हुए महिलाएं, बच्चे और पुरुष जंतनवाला के पास बहने वाली नून नदी में पहुंचे। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश जी के विग्रह को गणपति बप्पा के जयकारों के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर श्री धोलेश्वर महादेव के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, भगवती जोशी, आचार्य दीपक कुकरेती, राधा बिष्ट, कमला बिष्ट, लीला बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट मौजूद रहे।