UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 की मौत

नैनीताल। हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने आई पर्यटकों की बस खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 33 लोग सवार थे। रविवार को द्वारा एसडीआरएफ को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राप्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसडीआरएफ के निर्देशानुसार एसडीआरएफ बचाव टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 26 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया, जबकि घटना में कुल 07 लोगों (05 महिलाएं, 01 पुरुष व 01 बच्चा) की मृत्यु हो गई जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।