UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

उत्तराखंड में फिल्मों के उत्थान पर हुई चर्चा

देहरादून(आरएनएस)। शकुंतलम फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में उत्तराखंड में फिल्मों के उत्थान पर जोर दिया गया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन शिवनारायण सिंह रावत ने कहा कि सिनेमा से जुड़े व्यवसाय को जीवित रखना समस्या बन गया है। जो फिल्म बनाता है, उसे सिनेमा घर नहीं मिल पाता है, यदि मिल भी जाता है तो उनका किराया चुकाना मुश्किल हो जाता है, जिससे उत्तराखंड में फिल्मों का उत्थान नहीं हो पा रहा है। बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अपने मित्र राकेश भदोरिया के साथ योजना बनाई है, उनकी एक कंपनी भी है, जो दृष्टि प्लेयर का संचालन करती है, जहां निशुल्क फिल्में दिखाई जाती है और भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों का प्रदर्शित करते हैं। बताया कि इससे उत्तराखंड में भी फिल्मों का विकास होगा।