UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बाइकों की भिडंत में युवक की मौत

 ऋषिकेश। भनियावाला-डोईवाला मार्ग पर सौंग नदी पुल के नजदीक दो बाइक टकरा गई, जिसमें गंभीर चोटें लगने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ने रेखा पत्नी स्व. अश्वनी कौशल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला ने शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा प्रखर कौशल उर्फ गौतम बाइक से भनियावाला की तरफ निकला था। इस बीच मार्ग पर विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। जख्मी हालत में बेटे को जोगीवाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोटें लगने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।