UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य सचिव को बधाई दी

देहरादून(आरएनएस)।   प्रदेश की पहली मुख्य सचिव राधा रतूडी को एएनएम संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर बधाई दी। अध्यक्ष गुड्डी मटूडा, महासचिव हेमलता भंडारी ने कहा कि महिला मुख्य सचिव बनने से महिलाओं की मांगों पर जरूर अमल होगा। यह प्रदेश के लिए गर्व का पल है, उन्हें उम्मीद है कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का जल्द निराकरण होगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह, राकेश प्रसाद ममगाईं, चित्रा राणा आदि मौजूद रहे।