UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

हरिद्वार में स्कूल-कॉलेज 12 को बंद रहेंगे

हरिद्वार(आरएनएस)। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय, अर्द्धशास्कीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों, कॉलेजों में 12 फरवरी को अवकाश रहेगा। ऋषिकुल मैदान आयोजित होने वाले नारी शक्ति महोत्सव कार्यकम के कारण जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि जिस शिक्षण संस्थान में परीक्षा होगी वहां अवकाश न रखने की बात भी आदेश में लिखी गई है। 12 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नारी और मातृ शक्ति के पहुंचने की संभावना है। इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े, इस कारण शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।