हरिद्वार(आरएनएस)। जापान के ग्रीन इनोवेशन डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख इंजीनियर माशाको टनका और उनके सहयोगी कैंटो मुराता, एयर वाटर इंडिया के निदेशक कजुमा होगूची और बिजनेसमैन अतसूसी ईशोनो ने बुधवार को कृष्णायन गोशाला सीएनजी बायोगैस संयंत्र का भ्रमण किया। माशाको ने गोशाला के उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गाय के गोबर से बनने वाली बायोगैस की भविष्य में अपार संभावनाएं है। संयंत्र से 400 किलोग्राम प्रतिदिन बायोगैस बन रही है, यह बड़ी उपलब्धि है। इस गैस का प्रयोग वाहनों में ईंधन के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट खाद और संयंत्र में बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के कीटाणु और फफूंदीनाशक जैविक खाद के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद, एनालिस्ट डॉ. निवेदिता, जैविक खाद वैज्ञानिक राजीव योगी, कुलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Share This