UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गलत साइड आने वाले वाहन चालक बढ़ा रहे दुर्घटनाएं

रुड़की(आरएनएस)।   व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस निरीक्षक से मिलकर नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने की बात कही है। उन्होंने नगर के भीड़भाड़ वाले चौक चौराहों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ रहे वाहनों पर नाराजगी जताई। साथ ही, बाजारों में ई-रिक्शाओं पर भी रोक लगाने की बात कही।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को यातयात निरीक्षक जगदीश पंत से शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर वार्ता की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर ने कहा कि शहर के कई चौराहों पर गलत साइड आने वाले वाहन चालक दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। इससे जाम की समस्या भी बन रही है। उन्होंने ऐसे चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की मांग की।