UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

ट्रक की चपेट में आने से डेंटल क्लीनिक संचालक की मौत

काशीपुर(आरएनएस)।   टांडा उज्जैन में रेलवे फाटक से पहले ट्रक की चपेट में आने से डेंटल क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। उनका रामनगर में डेंटल क्लीनिक था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह करीब दस बजे दढ़ियाल रोड पर टांडा उज्जैन रेलवे फाटक से पहले ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान आमिर अनवर (27) पुत्र अनवार हुसैन निवासी गांव दढ़ियाल थाना टांडा जिला रामपुर के रूप में हुई है। आमिर अनवर रामनगर के मोहल्ला घासमंडी में डेंटल क्लीनिक चलाते थे। वह पोलियो रोग से ग्रसित थे। एक माह पूर्व ही उनके पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।