UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार राई खेल विवि सोनीपति के कुलपति नियुक्त 

देहरादून(आरएनएस)।  हरियाणा सरकार ने उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार को सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। अशोक कुमार ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। जबकि उनकी बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं और वे अभी खेल भी रही हैं। पूर्व डीजीपी और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र रहे अशोक की पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है। 1989 बैच के आईपीएस अशोक का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है। अशोक कुमार मूल रूप से हरियाणा के ही रहने वालें हैं। लेकिन वर्तमान में वे देहरादून में ही परिवार सहित बस गए हैं।