UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दुर्घटना में युवती समेत तीन घायल

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर और कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले दर्ज किए हैं। टांडा भागमल निवासी पंकज कुमार निवासी ने ज्वालापुर पुलिस को बताया कि उसका रिश्तेदार नितिन बाइक पर सवार होकर चंद्राचार्य चौक के पास जा रहा था। आरोप है कि भगत सिंह चौक के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे नितिन और उसकी बहन संदीप कौर पुत्री श्याम को चोटें आई। उधर, रामनगर कालोनी सलेमपुर महदूद निवासी शेर सिंह ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पुत्र विवेक दास जोमेटो के लिए कार्य करता है। आरोप है कि शिवालिक नगर जाते समय भेल फाउंड्री गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।