UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

520 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने 520 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बुधवार को सिडकुल पुलिस क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया रहीं थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग वाहन कार ट्रीबर रंग सफेद जिस पर UK04TB5832 को रोकने का ईशारा किया गया परंतु भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा पारले चौक से पहले घेर घोटकर इंटरपम्प कम्पनी सिडकुल के पास पकड लिया। गाडी में चालक की सीट के नीचे मैट के नीचे से एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर काले रंग का बत्तीनूमा चरस कुल 520 ग्राम बरामद हुई । आरोपी चरस को दिल्ली लेजाकर बेचना बताया गया। आरोपी के खिलाफ मुकमद दर्ज कर जेल भेज दिया है।