देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अफसरों को जनता की समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शनिवार दोपहर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मुख्यमंत्री धामी से मिले और उन्हें अपनी समस्याएं बताई। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति से मिले और उनकी शिकायतों को गौर से सुनी। उन्होंने कैंप कार्यालय में तैनात अफसरों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए। कहा कि विभागीय अफसरों ने संबंधित शिकायतों और समस्याओं पर क्या एक्शन लिया, इसकी भी जानकारी ली जाए। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। ज्यादात्तर लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए हैं।
जनता की समस्याओं को तत्परता से सुनें अफसर : धामी


