UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा में महिला ने किया विषाक्त का सेवन

अल्मोड़ा। दुगालखोला निवासी एक अधेड़ महिला (56 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाए। जहां उसे इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डाक्टरों ने बताया कि महिला की हालत में पहले से सुधार है। महिला के विषाक्त पदार्थ सेवन का कारण पता नहीं चल पाया।