UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कम मतदान पर व्यापारियों ने जतायी चिंता

हरिद्वार(आरएनएस)। महानगर व्यापार मंडल ने लोकसभा चुनाव के बाद मतदान की स्थिति पर चर्चा की। व्यापारियों ने कम मतदान पर चिंता जताई। देवपुरा में हुई बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल की ओर से लगातार जनता से अधिकतम मतदान की अपील की गई थी। लेकिन गर्मी और अन्य कारणों से मतदान प्रतिशत कम रहा। लोकतंत्र के महोत्सव पर भी जनता को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन को ध्यान देना होगा। जिससे मत प्रतिशत बढ़े और लोकतंत्र मजबूत हो।