UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

रुड़की(आरएनएस)।  युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि जनवरी में उत्तर प्रदेश, बिजनौर निवासी आशु कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। रविवार देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।