UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन बन रहे मुसीबत

रुड़की(आरएनएस)। मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के सड़कों पर दौड़ने से उड़ रही धूल के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सड़क हादसे का भी डर सता रहा है। झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर हरचंदपुर माजरा गांव के पास दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों डंपर मिट्टी भराव के लिए सड़क पर चल रहे हैं। ऐसे में ओवरलोड वाहनों से मिट्टी सड़क पर गिरती रहती है और धूल बनकर उड़ती है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजबीर सिंह, नरेश प्रधान, कार्तिक, मैनपाल, अमित कुमार, गौरव, हर्षवर्धन, विकास, संदीप, प्रदीप, कुलदीप, कपिल, अभय आदि का कहना है कि उत्तर प्रदेश से प्रतिदिन सैकड़ों डंपर मिट्टी ले जा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से सड़क पर गिर रही मिट्टी से राहगीरों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस ओर कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण लोगों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि डंपर चालकों को मिट्टी ढककर ले जाना चाहिए। जिससे सड़कों पर मिट्टी ना फैले।