UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कैबिनेट मंत्री ने किया स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

देहरादून(आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को घंटाघर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। स्व.बहुगुणा को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. बहुगुणा एक ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से होकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने राज्य हित में कई कदम उठाये। वे पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संजय नौटियाल, भावना चौधरी आदि उपस्थित रहे।