UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म

काशीपुर(आरएनएस)। मुंहबोले मामा पर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बहन की शादी पास ही के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने मनीष पुत्र वीर सिंह का घर है। इसके चलते मनीष का उसकी बहन के घर आना-जाना है। बच्चे उसे मामा कहते हैं। आरोप है कि 23 अप्रैल को मनीष उसके गांव आया और शाम के समय उसकी सात वर्षीय पुत्री को चीज दिलाने के बहाने एक बाग में ले गया। आरोप है कि मनीष ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची के घर पहुंचने पर उसकी मां ने खून से सने कपड़े देखे तो उससे पूछताछ की। इस पर बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद उसकी मां ने पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार को बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को उसी के घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।