हरिद्वार(आरएनएस)। रावली महदूद क्षेत्र में खाली प्लॉट पानी जमा होने से मच्छर मक्खियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों का कहना है कि खाली प्लाट में जमा गंदे पानी से बीमारी फैलने का खतरा है। रावली महदूद और सलेमपुर महादूद गांव में कई कालोनियों बनी हुई हैं। इनमें कुछ लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से मकान बना लिए लेकिन कुछ लोगों ने प्लाट खरीद कर खाली छोड़ दिए। खाली प्लाटों में आसपास क्षेत्र की नालियों का पानी जमा हो जाता है। स्थानीय निवासी राजकुमार, सतीश, मनोज कुमार, प्रदीप, योगेश , मोनू, संजय, संदीप, विजय, महेंद्र सिंह ने बताया उनके क्षेत्र में खाली प्लाट में पानी भरा हुआ है। खाली प्लाट में जमा पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
खाली प्लॉट में जमा पानी क्षेत्रवासियों के लिए बन रहा समस्या


