UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गंगा में डूबकर पंजाब के यात्री की मौत

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरकी पैड़ी क्षेत्र में मंगलवार को पैर फिसलने के कारण पंजाब के एक बुजुर्ग यात्री की गंगा में डूबकर मौत हो गई। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि घटना सुभाष घाट पर घटित हुई। बताया कि मोगा पंजाब से एक परिवार यहां गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के मुखिया साठ वर्षीय रोशन लाल पुत्र चरण दास निवासी कोट कपूरा मोगा पंजाब का पैर फिसल गया। जब तक परिजन उन्हें पकड़ पाते वह पानी के तेज बहाव में बह गए। परिवार के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। जल पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया कि कुछ घंटों बाद पथरी पावर हाउस पर यात्री का शव उतराता हुआ मिला। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।