UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

घर में चोरी करने घुसे चोरों को गृहस्वामी ने पकड़ा

रुद्रपुर(आरएनएस)।  घर में चोरी करने घुसे आरोपियों को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार रात्रि दो चोर प्रेम चन्द्र पुत्र राज बहादुर सिह निवासी आवास विकास वार्ड 9 के घर में सीढ़ी लगाकर दो मंजिल में घुस गए। उस समय प्रेमचंद का लड़का राजू और साला राजीव कमरे में सो रहे थे। आरोपियों ने उनके बिस्तर से मोबाइल चुराने का प्रयास किया। तब दोनों की नींद खुल गई। शोर शराबा होने पर प्रेमचंद व उनके यहां किराये पर रहने वाला विराज यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गए। गृहस्वामी ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम विशाल पुत्र मोर सिंह निवासी निकट नई मंडी समिति बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।