UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

रम्पुरा पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रम्पुरा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर दी। पुलिस के मुताबिक चौकी प्रभारी रम्पुरा नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही। इसी दौरान पुलिस चैकिंग करते हुए रम्पुरा क्षेत्र में पहुंची। तभी पुलिस को देख एक व्यक्ति छिपने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 40.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनोज उर्फ टाकुली पुत्र कालीचरण निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा थाना रुद्रपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।