UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कार चालक समेत दो के खिलाफ केस

रुद्रपुर(आरएनएस)। टक्कर मारकर घायल करने के मामले में कार चालक व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 अप्रैल 2024 की की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक संख्या यूके18ए-1386 से अनाज मण्डी से गेहूं की पेमेन्ट लेकर घर लौट रहा था। भरतपुर रोड पर यूनिवर्सल स्कूल के सामने सफेद रंग की क्रेटा कार संख्या यूके18डी-5900 में सवार छीना फार्म निवासी प्रभ छीना पुत्र गुरविन्दर सिंह व उसके साथी गदरपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह जान से मारने के इरादे से उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। लगभग दो माह पहले उसके भतीजे अमितोज सिंह उर्फ पारस से विवाद हुआ था जिसमे उसने बीच बचाव कराया था। बाद में उसका भतीजा न्यूजीलैण्ड चला गया। कहा कि आरोपियों ने पूर्व में उसके खेत में जाकर उसके नौकर राज कुमार से जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौंच भी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।