UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

गर्मी के चलते जिला अस्पताल में उमड़ रही रोगियों की भीड़

रुद्रपुर(आरएनएस)।  भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है। तेज गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पढ़ रहा है। रुद्रपुर से जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 600 से अधिक ओपीडी पहुंच रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश के साथ ही सांस लेने की समस्या से पीड़ित रोगी इलाज को अस्पताल पहुंचे। पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि ने आमजन से गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उनका कहना है कि बाजार में कम से कम भोजन का सेवन करना चाहिए। साथ ही सफाई का ध्यान रखते हुए पानी को उबालकर पीने से मौसमी बीमारियों को काफी हद तक दूर रखा जा सकता है।