UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

छात्र को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

हरिद्वार(आरएनएस)। छात्र को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजने के नाम पर दस लाख की ठगी के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि एक अप्रैल को अलीपुर निवासी शहनवाज के पुत्र छात्र शाहजेब अली ने इस बारे में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विशाल वर्मा, अंकुर, विपुल कारणीक ने उसे अमेरिका में पढ़ाई के लिए भेजने का झांसा दिया था। इसके बाद उससे करीब दस लाख की रकम ठग ली गई थी।