देहरादून(आरएनएस)।  उपनल कर्मचारी महासंघ ने आयुर्वेद विवि में कार्यरत 300 के करीब कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करने की मांग की। इसके साथ ही महासंघ ने सरकार से उपनल कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों का समाधान करने को कहा है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि आयुर्वेद विवि में 300 के करीब कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इस वजह से कर्मचारियों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों द्वारा सीएम हेल्प लाइन पर भी इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। विनय प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं लेकिन इसके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महासंघ विभिन्न विभागों में उपनल कर्मचारियों के साथ किए जा रहे उत्पीड़न का विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द उपनल कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।

Share This