UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सरकारी अनाज का गबन करने के आरोप में राशन विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नारायणपुर कोठा में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता पर 9.98 कुंतल गेहूं और 14.35 कुंतल चावल के गबन का आरोप लगा है। गुरुवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नारायणपुर कोठा के ग्रामीणों ने अप्रैल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कार्ड धारकों को राशन न मिलने की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा दस अप्रैल को दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे। आरोप है सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अशोक कुमार दुकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ कहीं चला गया थी। 12 अप्रैल को विक्रेता को अभिलेख सहित दुकान पर उपस्थित रहने को कहा गया। दोबारा से खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में सामने आया कि दुकान के बाहर किसी प्रकार का नोटिस और स्टाक बोर्ड नहीं मिला था। निरीक्षण में स्टाक में अंकित मात्रा और गोदाम में रखे खाद्यान्न के अनुसार दुकानदार अशोक कुमार ने 9.98 कुंतल गेहूं और 14.35 कुंतल चावल का गबन पाया। इसके बाद अशोक कुमार की दुकान को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने तहरीर पर अशोक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।