UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

करंट लगने से दवा फैक्ट्री के श्रमिक की मौत

काशीपुर(आरएनएस)। एक दवा फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की मंगलवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।गांव सरकड़ा दोस्त, मुरादाबाद निवासी 36 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह यहां कुंडेश्वरी में भीमनगर रोड स्थित एक दवा फैक्ट्री में काम करता था। वह हिमालयन कालोनी में एक मकान में रहता था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह घर आया। गर्मी के कारण वह छत पर टहलने के लिए चला गया। इस दौरान वह रेलिंग में लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पड़ोसी किराएदार अनिता ने आस-पास के लोगों को सूचना दी। कालोनीवासियों ने ऊर्जा निगम के जेई अनिल कुमार को इसकी जानकारी दी। इस पर एलटी लाइन का शट डाउन लिया गया। योगेंद्र को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसआई संतोष देवरानी ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।